नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौला कुआं में मशरूम खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। दो जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्घाटन बागवानी विभाग पांवटा के एसएमएस डॉ. अमित बक्शी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौला कुआं के सहायक निदेशक डॉ. विशाल सिंह राणा, प्रमुख पुष्प वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका ठाकुर, सहायक प्रोफेसर सह प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सन्याल , उद्यान विकास अधिकारी नाहन डॉ. ज्योति ठाकुर, एसओ पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र धौला कुआं एनडी जस्टा मौजूद रहे। इस दौरान सभी बागवानी विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के विषय पर अपने विचार रखे। पहले सत्र में पांवटा साहिब, नाहन और आसपास के क्षेत्रों से 23 किसान शामिल हुए। इस शिविर में डॉ. संजीव कुमार सन्याल ने किसानों को मशरूम की मूल बातों से अवगत कराया और किसानों के साथ इसकी खेती की महत्ता साझा की। डॉ. प्रियंका ठाकुर ने सभी अनुभवों से किसानों को अवगत कराया और उन्हें इस प्रशिक्षण से लाभ उठाने की सलाह दी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
