Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरस्वती स्पिनिंग मिल में इनकम टैक्स की रेड।
    सिरमौर

    सरस्वती स्पिनिंग मिल में इनकम टैक्स की रेड।

    By Himachal VartaMay 30, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):– औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगिनंद पंचायत स्थित सरस्वती स्पिनिंग मिल में इनकम टैक्स विभाग ने रेड मारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की यह टीम दिल्ली से आई बताई गई है।टीम में करीब 2 दर्जन से भी अधिक जांच अधिकारी शामिल है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास 2 दर्जन से अधिक आयकर विभाग की टीम के सदस्य अलग-अलग इस फैक्ट्री के आसपास जुट गए थे।फैक्ट्री में एंट्री करने से पहले टीम ने अपने वाहन पुल से पहले ही अलग-अलग करके खड़े कर दिए थे। जिसके बाद यह पूरी टीम नाहन पुलिस से ली गई सिक्योरिटी को लेकर फैक्ट्री में एंटर कर गई थी।इनकम टैक्स अधिकारियों ने फैक्ट्री में जाते ही सभी के मोबाइल आदि अपने कब्जे में ले लिए थे। यही नहीं फैक्ट्री को चारों तरफ से पूरी तरह सुरक्षित किला बनाते हुए किसी को ना आने की ना जाने की इजाजत दी गई।जानकारी तो यह भी है कि इनकम टैक्स की यह टीम फैक्ट्री के सभी पार्टनर के घरों की भी घेराबंदी कर चुकी थी। अब यह टीम घरों के अंदर गई या नहीं इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं मिल पाई है।इनकम टैक्स की है यह टीम आखिर किस इनपुट के आधार पर आई है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है मगर माना यह भी जा रहा है कि हाल ही में जीएसटी विभाग जिला सिरमौर और उससे पहले सीजीएसटी की टीम फर्जी फर्मो और जीएसटी के मामले में गड़बड़ी के चलते काफी सारा रिकॉर्ड यहां से ले जा चुकी थी।संभवत इस बड़े लेन-देन में इनकम टैक्स किशोरी का भी अंदेशा माना जा सकता है जिसके आधार पर यह टीम मंगलवार को इस फैक्ट्री में आई है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि हाल ही में स्टेट जीएसटी विभाग के द्वारा इस स्पिनिंग मिल में रेड की गई थी। विभाग यहां से जांच हेतु कुछ दस्तावेज भी ले गया था।बरहाल इनकम टैक्स अधिकारियों से संपर्क करने की भी कोशिश की गई मगर किसी ने भी कुछ बताने से फिलहाल इनकार किया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि यह सरस्वती स्पिनिंग मिल जिला सिरमौर की सबसे बड़ी टैक्सपेयर कंपनी है।बावजूद इसके इस फैक्ट्री के क्रियाकलाप ना केवल राज्य कर एवं आबकारी विभाग बल्कि केंद्रीय जीएसटी विभाग सहित इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर भी रही है। सुबह 8:00 बजे के बाद से लेकर शाम के 4:00 बजे तक इनकम टैक्स की टीम फैक्ट्री में ही मौजूद रही।बता दें कि इस फैक्ट्री के साथ ही श्री त्रिलोकपुर रोड पर इनके एक पार्टनर की सिलेंडर फैक्ट्री भी है। आयकर विभाग के द्वारा वहां पर भी पुलिस सिक्योरिटी लगाई गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.