श्रीनगर.( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ( पर झज्जर कोटली में एक बस फिसलकर खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. जम्मू के डीसी ने बताया कि ये बस उत्तर प्रदेश (UP) से वैष्णो देवी जा रही थी. करीब 16 घायल यात्रियों को जम्मू के अस्पताल भेजा गया है. बताया गया कि बस 75 यात्रियों को लेकर कटरा जा रही थी. तभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली के पास खाई में गिर गई.बताया गया कि उत्तर प्रदेश से मात वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर फिसलकर एक पुल के ऊपर से नीचे खाई में गिर गई. हादसा सुबह के समय हुआ और स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस में से यात्रियों को बाहर निकाला. सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और यात्रियों को बचाया. तत्काल कई एंबुलेंस बुलाईं गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. निकाले गए शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है.
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
