नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र के कुंडियो निवासी युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। एक युवक बीते रविवार की आधी रात को एक खेत में संदिग्ध रूप से अचेत अवस्था मे पड़ा मिला। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार सतपाल (21)पुत्र जसवीर सिंह निवासी कुंडियो अपने नानके बहराल में हुई मृत्यु के शोक में गया हुआ था। रविवार को वह जब वापिस नही लौटा तो परिजनों के फोन के बाद बहराल में नानके पक्ष ने तलाश किया। युवक ट्यूबवेल के पास खेत मे बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ मिला था।रात करीब एक बजे सतपाल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित किया। सोमवार को पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा की टीम ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया। पुलिस जांच टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।उधर, युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
