जयपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) झुंझुनूं. राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 3 दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों का झुंझुनूं, सीकर और जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मनसा माता की पहाड़ी पर सोमवार देर शाम यह हादसा हुआ. मंदिर में यज्ञ चल रहा है. ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होने आए थे. लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 महिलाओं और 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि बड़ी तादाद में लोग घायल हो गए. ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालकर पहाड़ी पर वाहन लापरवाही से चला रहा था. इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होते ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली. हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों ने खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया.
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
