नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर पांवटा साहिब बस स्टेंड के समीप स्थित मीट मार्केट में एक व्यक्ति अनीस, निवासी गांव व डाकघर मिर्जापुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 2.0252 KG गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त आरोपी अनीस के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस ND&PS) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को आज दिनाँक 31-05-2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को 04 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
