Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर पहुंच रहे हैं.
    देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर पहुंच रहे हैं.

    By Himachal VartaMay 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    अजमेर. ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर देश के साथ ही राजस्‍थान में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को खुद अजमेर पहुंच रहे हैं. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वह सीधे पुष्‍कर स्थित ब्रह्मा मंदिर पहुंचेंगे. वहां वह तकरीबन 20 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह कायड़ विश्राम स्‍थली पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबांधित करेंगे. भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी की इस रैली में 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही प्रदेशभर से 4 लाख लोग जुटेंगे.
    प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे को लेकर व्‍यापक पैमाने पर तैयारी करने का दावा किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी की सभा का प्रबंधन कुल 22 हिस्‍सों में बांटा गया है. हर हिस्‍से की कमान अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है, ताकि किसी तरह की कोई कमी न हो. पंडाल और पार्किंग के साथ ही पेयजल को लेकर भी मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था की गई है. गर्मी के मौसम को ध्‍यान में रखते हुए पीने के पानी का खासतौर पर प्रबंध किया गया है. राजस्‍थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि सभा में प्रदेश की 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं सहित प्रदेशभर से 4 लाख लोग जुटेंगे. सभा के लिए 4 लाख वर्ग फिट का विशाल पंडाल बनाया गया है. पंडाल में व्यवस्था संभालने के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. उन्‍होंने बताया कि अलग-अलग 22 व्यवस्थाओं में भाजपा के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगाया गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.