नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय में सड़को पर अवैध रूप से पार्क होने वाले दो पहिया वाहन ग्रहण लगा रहे है। खास तौर से नाहन राऊंड की प्रमुख सड़क के दोनों ओर सकैं ड़ों पहिया वाहनों का जमावडा लगा रहता है । नाहन राऊंड की यह प्रमुख सड़क मॉल रोड़, दिल्ली गेट, गोबिंदगढ,व्लामिकि नगर, क च्चा टैंक, रानीताल,पक्का टैंक ,गुन्नघाट से फिर मॉल रोड़ पर मिलती है। तमाम सड़क के दोनो ओर दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किगं बड़ी मुसीबत बनी है। दुकानदार अपने दो पहिया वाहन अपनी दुकानों के आगे पार्क करके अपने व्यापार में व्यस्त हो जाते है। उधर ज्यादातर लोग भी दो पहिया वाहनों पर खरीददारी करते है या अन्य काम निपटाते है ये सब दाएं बाएं का ख्याल नही करते कहीं भी अवैध पार्किगं कर देगें ऐसे में यातायात पर विपरित असर पड़ रहा है जाम लगता रहता है। उधर शहर अन्य सड़कों व संकरी गलियों में तो दो पहिया वाहनों अवैध पार्किगं बेकाबू हो चुकी है। गलियों में दोनो तरफ पार्किगं जगह न मिले लोग बीच में दो पहिया वाहन खड़े करने से बाज नही आते। प्रमुख बाजार बड़ा चौक, नया बाजार में दो पहिया वाहनों की अवैध से लोग परेशान है सिस्टम किसी की नही सुनता।
आर.एल.ए.नाहन व आर.टी.ओ कार्यलय के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार नाहन ब्लॉक में करीब 15 हजार दो पहिया वाहन पंजीकृत है जिनमें से ज्यादातर लोकल नाहन से है। जिला प्रशासन ने कुछ पार्कि गं स्थल इनके लिए उपलब्ध करवाए है लेकिन इन वाहनों का भारी संख्या को देखते हुए पार्क करने की जगह कम है। ऐसे हालत बेकाबू हो गई है ।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
