नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आयोजित एनसीसी कैंप में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के छात्रों सात मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस कैंप में सिरमौर जिले के 18 स्कूलों ने भाग लिया था। इस कैंप में अनेक प्रकार की शारीरिक और मानसिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन में एक प्रतियोगिता फायरिंग भी थी। फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभय कृष्णा और अंतिमा ठाकुर ने फायरिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि सात्विक, अनन्या ,श्रेयस करी दिव्यांश तथा धैर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाली 4 लड़कियां है। सैनिक गतिविधियों के प्रति बढ़ता यह रुझान नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने सभी छात्रों को पदक प्रदान किए तथा उनके प्रयास की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने भी विद्यालय के एनसीसी के छात्रों तथा कोच विक्रम पठानिया को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा प्रकट की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे युवा कंधों पर है और इसके लिए सैन्य प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी को इस ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
