Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»बोलेरो गहरी खाई में गिरी एक की मौत, दो घायल
    चंबा

    बोलेरो गहरी खाई में गिरी एक की मौत, दो घायल

    By Himachal VartaMay 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    चम्बा हिमाचलवार्ता न्यूज़ :-  जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी मंगलवार देर रात एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक सहित अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मृतक की पहचान रजनीश पुत्र हरीनाथ निवासी गांव व डाकघर धरवास, तहसील पांगी जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच भी आरंभ कर दी है।

    जानकारी के अनुसार वाहन चालक देवेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव कुठा डाकघर धरवास, राम बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी गांव व डाकघर धरवास और रजनीश मंगलवार देर रात बोलेरो में सवार होकर कुठा से चलोली की ओर जा रहे थे। जब वे चलोली मोड़ के समीप पहुंचे तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे नाले में समा गई। हादसे में रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। वहीं, मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल किलाड़ लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.