पाँवटा साहिब ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- पांवटा साहिब से 18 किलोमीटर दूर सीमावर्ती क्षेत्र लालढांग पर एक ट्रक अचानक ओवरलोड होने के कारण पीछे की और लुढ़क गया जिसके कारण पिछले 1 घंटे से जाम लगा हुआ है।गनीमत यह रही कि इस ट्रक की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना इसकी चपेट में आने से जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। जाम में फंसे लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक पर हैवी लोडिंग मशीन ट्रांसपोर्ट की जा रही थी अधिक वजन होने के कारण ट्रक चढ़ाई नहीं चढ़ पाया और पीछे की ओर लुढ़क गया फिलहाल यह ट्रक बीच सड़क के बीचों बीच फंसा हुआ है और पिछले 1 घंटे से लोग पूरी तरह से जाम में फ गए।अक्सर लाल ढंग पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं लालढांग पर चढ़ाई और और मोड़ के कारण वाहन चढ़ते वक्त काफी मुश्किलों का सामना करते हैं अगर ट्रक ओवरलोड हो तो और भी खतरा बढ़ जाता है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
