Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
    • नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में पथरी मानसून का तांडव से कई सड़कें हो गई बंद
    सिरमौर

    सिरमौर में पथरी मानसून का तांडव से कई सड़कें हो गई बंद

    By Himachal VartaJune 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    श्री रेणुका जी हिमाचलवार्ता न्यूज़  (राजीव कुमार ):- जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्री मानसून ने पूरे जिला में जगह-जगह जमकर तांडव मचाया है। जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते संगड़ाह, शिलाई, सराहां और नाहन डिविजन की 39 सड़कें बंद हो गईं।इससे लोक निर्माण विभाग को 84.50 लाख रुपए का नुु़ुक़सान हुआ है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 6 बसें अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह घंटे तक फंसी रहीं।
    बारिश के बीच गिरिपार इलाके के हरिपुुरधार, नौहराधार व कुपवी क्षेत्र के 300 गांव पिछले 10 घंटे से बिना लाइट अंधेरे में डूबे हुए हैं। बारिश से बिजली बोर्ड को भी 18.05 लाख का नुक्सान हुआ है।वहीं, संगड़ाह के समीप एक ऑल्टो कार वालिया चुना माइन से आए मलबे के बीच दब गई। समय रहते कार में सवार चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। कार मलबे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया।लगातार हो रही बारिश से गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को जटोन बैराज के तीन फ्लड गेट सुरक्षा के मद्देनजर खोलने पड़े। इससे मैदानी इलाकों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया हैबरहाल अभी तो बरसात शुरु नहीं हुई हैं बावजूद इसके इस प्री मानसून ने जिला के आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। जो विभाग बरसात से पहले हाई अलर्ट पर आ जाते थे वह सभी विभाग प्री मानसून के चलते भारी सकते में है।बावजूद इसके जो सड़कें बंद हो गई थी उनमें से कुछ को  खोल पाने में विभाग ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें नागरिक व्यवस्था हेतु सुचारू किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
    • नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.