नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):-डीएवी विद्यालय नाहन के प्रांगण में डीएवी स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा डीएवी विद्यालय के संस्थापक महात्मा हंसराज को पुष्प अर्पित व दीप प्रजलवित् करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई डीएवी विद्यालय की स्थापना सर्वप्रथम 1 जून 1886 को लाहौर में हुई थी तब से यह दिन हर वर्ष 1 जून को डीएवी स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है इस उपलक्ष पर हिंदी अध्यापिका श्रीमती सपना कटोच द्वारा डीएवी स्थापना दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया तत्पश्चात डीएवी विद्यालय के संगीत अध्यापक श्री सुनील मोहिल के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों द्वारा महात्मा हंसराज व दयानंद सरस्वती जी के जीवन के आदर्शों पर आधारित एक समूह गान प्रस्तुत किया गया इसके बाद संगीत अध्यापक सुनील मोहिल द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया और अंत में डीएवी विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों द्वारा वातावरण, मन की शुद्धि और जग कल्याण के लिए यज्ञशाला में हवन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी अध्यापक श्री नरदेव सिंह, श्री सुरेश चंद्र ,श्री दिग्विजय सिंह, मंच संचालिका श्र श्रीमती सरिता सिंह, मोहम्मद इसरार व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
