Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लव जिहाद का शिकार होने से बालबाल बची सिरमौरी बाला।
    सिरमौर

    लव जिहाद का शिकार होने से बालबाल बची सिरमौरी बाला।

    By Himachal VartaJune 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- बड़े शहरों की तर्ज पर अब लव जिहाद ने जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में भी दस्तक दे दी है। ताजा मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई का सामने आया है , जहां कि एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दो मुस्लिम युवाओं द्वारा बहला-फुसलाकर उत्तराखंड ले जाया गया। इस बात की पोल तब खुली जब दोनों मुस्लिम युवक उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में मंगलवार देर रात को पहुंचे और रात्रि को करीब 11 बजे सावड़ा में एक होटल में कमरा लेने लगे। इसी दौरान होटल मैनेजर ने जब आईडी प्रूफ मांगा तो मुस्लिम युवाओं ने तो अपना आईडी प्रूफ दे दिया। लेकिन 15 वर्षीय किशोरी आनाकानी करने लगी , जिसके चलते होटल मैनेजर को शक हुआ और उसने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। कमरा न मिलने के चलते दोनों मुस्लिम युवको को शक हुआ कि उनकी पोल खुलने वाली है , जिसके चलते वह रात को ही सावड़ा से अपने वाहन में कोटि कांसर की और  निकल पड़े , लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें करीब 30 किलोमीटर दूर कोटीकांसर गांव में धर दबोचा।  जहां से दोनों युवाओं और 15 वर्षीय किशोरी को राजस्व थाना कालसी पूछताछ के लिए लाया गया। बताते हैं कि युवती जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली है जो लव जिहाद का शिकार बनने जा रही थी। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने हिंदू संगठनों को भी इसकी सूचना दी। हिंदू संगठन देहरादून क्षेत्र के राकेश उत्तराखंडी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ की तो मुस्लिम युवकों ने कहा कि वह युवती को अपने जाल में फसा चुके हैं। साथ ही इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में मुस्लिम युवकों से स्थानीय युवक पूछताछ कर रहे हैं उन्होंने बताया कि वह सहारनपुर के रहने वाले हैं तथा पांवटा साहिब के बाईपास में एक सैलून चलाते हैं। मुस्लिम युवकों ने कहा कि यह लड़की भी उनके सलून में आती जाती रहती थी , जिसके चलते उसके साथ जान पहचान हो गई। कुछ दिन के उपरांत मुस्लिम युवकों ने नाबालिग को उत्तराखंड घूमने का कार्यक्रम बनाया। और वह लोग मंगलवार को उत्तराखंड के चकरोता क्षेत्र की ओर निकल पड़े ,लेकिन हिंदू संगठनों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से लव जिहाद से जुड़ा हुआ है और अब पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए राजस्व पुलिस चकराता के प्रभारी गुलशन हैदर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि का मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है या नहीं , लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। फिलहाल नाबालिग के  परिजनों को भी बुला कर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.