नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक द्वारा आज कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों की वरीयता सूची जारी की गई। यह सूची 18 वर्षों के बाद यानि 2005 के बाद जारी की गई। शिक्षकों को अपनी वरीयता की कोई भी जानकारी नहीं थी। इस कार्य हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष कल्याण सिंह नेगी, महासचिव लक्ष्मन सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर चौधरी तथा महिला विंग अध्यक्षा श्री मति कमलेश चौहान व समस्त जिला कार्यकारिणी ने जिला उपनिदेशक गुरुजीवन शर्मा , अधीक्षक ग्रेड वन गुरु प्रकाश व डीलिंग् इंचार्ज अधीक्षक ग्रेट टू जयपाल का आभार जताया है। जिला उपनिदेशक से जिला प्राथमिक शिक्षक संघ निवेदन करते हैं कि खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केन्द्र मुख्य शिक्षक की काफी समय से पदोंनति नहीं हुई है से शीघ्र ही निकालने की कृपा करे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
