नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजन शर्मा ):- बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव कटोला स्थित मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के भगत राम गोपाल द्वारा नाहन के युवा गायक विशाल द्वारा गाए गए मेरे पोनाहारिया भजन व पोस्टर का विमोचन किया गया।इस भजन में बाबा बालक नाथ जी की गाथा का वर्णन किया गया है। भजन में लेखक और गायक विष्णु विशाल है। भजन में म्यूजिक पासी केसरी ने दिया है। वीडियो रिकॉर्डिंग पानीपत के रमन द्वारा की गई है। भजन को अंबाला और चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है।बाबा बालक नाथ जी के जमोत्सव के मौके पर कटोला में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस भंडारे में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने भी सेवा किनार प्रसाद ग्रहण किया।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
