नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ विशेष अन्वेषण ईकाई जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर नाकाबंदी करके समय करीब 10:35 बजे रात्री एक गाड़ी न0 HR26AP-9704 से अवैध तौर पर तस्करी हेतू परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 228 बोतलें (19 पेटियां) तथा देशी शराब की 360 बोतलें (30 पेटियां) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिसपर उपरोक्त गाड़ी के चालक कुणाल उर्फ कन्नु, निवासी कोलर तहसील पांवटा जिला सिरमौर विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
