नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग के ग्यारवीं कक्षा के होनहार छात्र आकर्ष सिंह व्यास का चयन पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से बाल विधायक के रूप में शिमला विधानसभा के लिए हुआ है। जिससे पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डिजिटल बाल मेला -2023 के तहत हिमाचल के 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों से 68 बच्चों को उनके द्वारा व्यक्त बेहतरीन मुद्दों व सुझावों के आधार पर चयन कर 12 जून को शिमला में विधानसभा बाल सत्र का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसमें छात्रों को मुख्यमंत्री , विधानसभा अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष , कैबिनेट मंत्री, विपक्षीय विधायकों आदि की भूमिका में अपने विचार व सुझावों को व्यक्त करने का व साथ ही विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने का भी मौका मिलेगा। आदर्श विद्यालय नारग से आकर्ष सहित अन्य छात्रों ने भी इसमें भाग लेकर अपने बेहतरीन विचारों को सबके मध्य साझा किया। इस प्रतियोगिता के लिए सभी छात्रों का मार्गदर्शन माधुरी शर्मा (प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान) व कपिल देव अत्री ( कला अध्यापक ) के द्वारा किया गया। अब आकर्ष 12 जून को हिमाचल विधानसभा में पछाद का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने इस उपलब्धि पर छात्र आकर्ष उसके माता पिता , एसएमसी , शिक्षकों , ग़ैर शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी और आकर्ष को अग्रिम शुभकामनाएं दी।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
