ददाहू हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) पर्यावरण सप्ताह के अन्र्तगत डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने आज पर्यावरण के बारे में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का मार्ग ददाहू अपर बाजार से ददाहू मुख्य बाजार होते हुए रेणुका पुलिस थाना , ददाहू तहसील था । इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापक -अध्यापिकांओं ने पुलिस थाना रैणुका जी और ददाहू तहसील , राजस्व कार्यालय और सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के आस-पास तकरीबन 20 पौधों का पौधारोपण भी किया । रोपित पौधों में अर्जुन , आंवला , आम और जामुन के पौधे थे।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने बताया कि
डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापक -अध्यापिकाओं के द्वारा यह जागरूकता रैली और पौधारोपण का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। क्योंकि यदि आज का विद्यार्थी पर्यावरण की सुरक्षा का बीडा उठा लेता हैं तो भविष्य में जो पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जो चिंता का विषय बना हुआ हैं उसका बहुत हद तक समाधान हो जाएगा । प्रधानाचार्य ने बताया कि डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल के द्वारा समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं ये रैली और पौधारोपण भी इसी अभियान का एक हिस्सा है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगें । इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी ,अध्यापक श्री मामराज शर्मा , श्री सत्यप्रकाश जी , श्री राजेश कुमार , श्री मति भावना गोयल , पूजा जस्सल , महक शर्मा, स्थानीय थाना प्रभारी रणजीत राणा , नायब तहसीलदार बंसीराम शर्मा , राजस्व अधिकारी ददाहू श्री राममूर्ति जी और विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल उपस्थित थे ।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
