नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ :- एनएच 707 पावटा साहिब शिलाई पर फेस 3 के निर्माण कार्य के दौरान काम से हटाए गए मजदूरों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। सीटू के बैनर तले यहां पर काम से हटाए गए मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र कंपनी प्रबंधन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया था मगर उस पर गौर नहीं किया गया उल्टा यहां स्थानीय कामगारों को काम से निकाला गया। आरोप है कि कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है जिससे सीधे तौर पर मजदूर प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन माह से कई मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा था बार-बार कंपनी को सूचित करने के बावजूद भी कंपनी कोई संज्ञान नहीं लिया। सीटू नेता ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द काम से निकाले गए मजदूरों को वापस काम पर रखा जाए और इन्हें श्रम कानूनों का पालन करते हुए समय पर उचित वेतन दिया जाए।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
