नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल द्वारा लगाई गई पट्टियो को तोड़ा जा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विनय गुप्ता नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विनय गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जो शिलान्यास किए गए है उनके नाम की शिलान्यास पट्टिकाएं कई स्थानों पर कांग्रेस द्वारा तोड़ी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार द्वारा बदला बदली की भावना से काम किया जा रहा है और कई कर्मचारियों को बदले की भावना से काम करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि सिरमौर जिला में करोड़ों के ऐसे विकासात्मक कार्य रुक गए हैं जो कार्य पूर्व सरकार के समय में चल रहे थे। विनय गुप्ता ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सुखु सरकार से लोगों को कई उम्मीदें थी मगर यह सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विकास के कोई नए कार्य नहीं करवा पा रही है और सरकार का हर नुमाइंदा बजट का रोना रो रहा है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
