केलांग ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए कारगर कदम उठाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। लिहाजा यहां के पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन में बढ़ोतरी को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दो इलेक्ट्रिक बसें शुरुआती तौर पर केलांग डिपो में शामिल की गई हैं और जल्द ही और अन्य बसों को भी शामिल कर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़ेे में इजाफा किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के बस अड्डे में 14 लाख की धनराशि से निर्मित इलेक्ट्रिकल बस चार्जिंग स्टेशन का विधिवत लोकार्पण करने के उपरांत जिला लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने पथ परिवहन निगम के कर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केलांग से मनाली के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वधायक रवि ठाकुर ने कहा कि जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण सर्दी के मौसम में भी बसों के परिचालन को बखूबी से सजगता व कर्तव्यनिष्ठ होकर निभाना, कर्मचारियों ने समूचे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि केलांग डिपो के कार्यशाला परिसर में छत का निर्माण व स्टाफ क्वार्टर को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएग।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
