नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान 5 जून को दोपहर सवा 12 बजे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांगरन पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि बांगरन पुल को कुछ अर्से पूर्व तकनीकी खराबी के चलते वाहनों की आवाजाही के लिये बंद कर दिया गया था। उद्योग मंत्री ने पुल की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये और समय-समय पर वह स्वंय पुल बहाली के कार्य की समीक्षा भी करते रहे। इस पुल को आवाजाही के लिए बंद रखने के दौरान साथ ही से एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा लोगों को प्रदान की गई थी।
हर्षवर्धन चौहान बाद दोपहर 2 बजे पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला व उपमण्डल स्तर के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
