Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»घायलों के इलाज के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम- सीएम पटनायक
    देश

    घायलों के इलाज के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम- सीएम पटनायक

    By Himachal VartaJune 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली  (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को हादसे की असल वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इसको ऐसे समझ सकते हैं जैसे इंटरलॉकिंग का सही से रूट सेट नहीं हो पाया, रूट गलत सेट हो गया. ये एक टेक्निकल या मानवीय भूल है. लेकिन इसमें असल चूक कहां हुई, ये जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चल जाएगा. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर ताजा हालात की जानकारी ली है बीते दिन पीएम मोदी समेत कई और नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी ने आज सीएम नवीन पटनायक से रेल हादसे के बारे में फोन पर ताजा जानकारी ली. मुख्यमंत्री पटनायक ने पीएम को जानकारी देते हुए कहा कि जान बचाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है. जबकि पीएम मोदी ने संकट की इस घड़ी में त्वरित कार्रवाई, समर्थन के लिए ओडिशा सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया. घायलों के इलाज के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम- सीएम पटनायक
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. डॉक्टर, मेडिकल छात्र जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. घायल व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने के लिए डॉक्टर, छात्र और आम लोग आगे आ रहे हैं. सीएम ने कहा कि हम एक ऐसी नीति का पालन करते हैं जो ‘हर जीवन कीमती है’ को रेखांकित करती है, उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने, इलाज की व्यवस्था करने तक, जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.