सोलन (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार ) राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है । शनिवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा सहित नगर निगम के कमिश्नर जफर इकबाल ,महापौर पूनम ग्रोवर उपमहापौर राजीव कौड़ा सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी व कर्मचारियों ने ठोडो मैदान का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला, सोलन जि़ला सहित सिरमौर और शिमला एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि यह मेला इस वर्ष न केवल पारंपरिक रूप से और बेहतर हो अपितु अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल रहे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेला अवधि में कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जाएगी। उन्होंने मेले में स्थापित किए जाने वाले झूलों इत्यादि की नियमित सुरक्षा जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने मेले के दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में रोगी वाहन इत्यादि के निकलने के लिए सम्पर्क मार्ग खुले रखे जाएं और चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी पूर्व की भांति तैनात रहे। नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया मिले को लेकर नगर निगम और प्रशासन द्वारा मेला कमेटी बनाई गई है और मां शूलिनी मेले को सफल बनाने के लिए कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में नशा निवारण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता इत्यादि विषयों पर जन साधारण के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जगह-जगह आयोजित किए जाने वाले भण्डारों के लिए उपमंडलाधिकारी सोलन से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
