नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान 5 जून को दोपहर सवा 12 बजे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांगरन पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि बांगरन पुल को कुछ अर्से पूर्व तकनीकी खराबी के चलते वाहनों की आवाजाही के लिये बंद कर दिया गया था। उद्योग मंत्री ने पुल की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये और समय-समय पर वह स्वंय पुल बहाली के कार्य की समीक्षा भी करते रहे। इस पुल को आवाजाही के लिए बंद रखने के दौरान साथ ही से एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा लोगों को प्रदान की गई थी।
हर्षवर्धन चौहान बाद दोपहर 2 बजे पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला व उपमण्डल स्तर के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
