नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के बागथन लानाबाका में गत रात को वाहनों की चेकिंग कर रहे खनन इंस्पेक्टर के कार्य में वाहन चालकों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी नाहन ने पच्छाद क्षेत्र में पांवटा साहिब के खनन निरीक्षक मंगतराम शर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा था।इस दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर खनन से लदे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तो इस दौरान एचपी-71-4281 के चालक सुरेश कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डाली।जिसके चलते निरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ। माइनिंग इंस्पेक्टर ने पुलिस थाना पच्छाद में वाहन चालक सुरेश कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी मदन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
