नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ :- जिला सिरमौर के संगड़ाह खंड में जिला परिषद के तहत कार्यरत पंचायत सचिवों ने मई माह का वेतन रोकने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने रेणुकाजी के विधायक, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर और जिला पंचायत अधिकारी को भेजी है।पंचायत सचिव चंद्रकला, सीमा देवी, करूणा, दुर्गा शर्मा, चंपा शर्मा, कौशल्या, चंपा देवी, बलवीर, कमल किशोर व शर्माचंद आदि ने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी संगड़ाह ने 25 कर्मियों का वेतन रोक दिया है। अधिकतर पंचायत सचिवों के पास 2-3 पंचायतों का कार्यभार है। इसके बावजूद भी उन्हें मई माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से मांग की कि इस बारे आवश्यक कार्रवाई की जाए और समय पर उनका वेतन जारी कराया जाए।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
