नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब :- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के तहत गिरिपार के पुरूवाला थाना क्षेत्र में दो गुटों में आज खूनी संघर्ष हुआ ।राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव फूलपुर शमशेर गढ, डा० शिवपुर तहसील पांवटा साहिब में पुलिस ने शिकायत की है। कि आज सुबह यह व अन्य लोग 7 बजे के आस पास बांगरण पुल के पास ट्रैक्टर भरने के लिए गए थे और राम सिह, बृजेश, अशोक आदि व्यक्तियों ने डण्डो, राडों, गडांसो व चाकु आदि से इनके ऊपर हमला कर दिया जिनसे इनको चोटे आई है।वही दूसरी और बृजेश चौधरी पुत्र राम सिंह निवासी गांव नारीवाला, पावटा साहिब ने शिकायत की है कि यह काम करने नदी मे गया तो राहुल, अंकु, नीरज, अरुण ने इसे आकर मारने लगे और इसके ट्रैक्टर को इन्होने साईड किया और फिर बांगरण पुल के नजदीक इन्होने फिर से लडाई की और इसने अपने घर से पापा को बुलाया तो इन लोगों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
