नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 5 जून की प्रातः पर्यावरण दिवस आयोजित हुआ l पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्रों व NSS के प्रतिभागियों ने निदेशक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दविंदर साहनी जी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण किया l पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में कविता वाचन , नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर रूचि दिखाई व सभी छात्र प्रधानाचार्या द्वारा सराहे गए l
छात्रों को इस पर्यावरण दिवस की थीम नामक सन्देश द्वारा प्रधानाचार्या श्रीमती साहनी जी ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागृत होना होगा l विद्यालय के नन्हें- मुन्ने प्राइमरी व प्री प्राइमरी तथा पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों ने विद्यालय में मिट्टी के बर्तन स्थापित किए जिसमे पक्षियों के लिए पानी व दानों का प्रबंध किया गया और प्रत्येक सदन को इनकी देख रेख का उत्तरदायित्व सौंपा गया l
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के चेयरमैन श्री अनिल जैन ने बताया कि विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागृति हेतु प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम होते आए है ताकि छात्र बचपन से ही अपनी प्रकृति के प्रति सचेत रहे l अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के जनरल सेक्रेटरी श्री सचिन जैन ने पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन पर छात्रों व शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी l
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
