नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सनौरा -नेरीपुल रोड़ के धरोली में राजगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात एक ढाबा चलाने वाले व्यक्ति से 20 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है । जिसकी पुष्टि पुलिस थाना अधिकारी राजगढ़ रविन्द्र कौशल ने की है। उन्होने बताया कि बीते कल राजगढ़ व यशवंतनगर पुलिस सामान्य गश्त पर सनौरा नेरीपुल सड़क पर थी । इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर धरोली में चल रहे एक ढाबा पर छापामारी की गई । जिस पर ढाबा मालिक सुरेश कुमार गांव धाईला देवठी के कब्जे से 20 ग्राम चरस बरामद की गई । पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है । एसएचओ रविन्द्र कौशल ने बताया कि नशे माफिया को पकड़ने के लिए राजगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान आरंभ किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को इस समाजिक बुराई से बचाया जा सके ।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
