किन्नौर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला में चौरा के पास टिप्पर खाई में गिरने से दो लोगों की मौकेे पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस, एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात ज्यूरी की ओर से भावानगर जा रहा एक टिप्पर चौरा के निकट चील जंगल नामक स्थान पर खाई में गिर गया। हादसे में टिप्पर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों के शवों को जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला। दोनों मृतक नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। एसडीएम विमला वर्मा ने मृतकों के आश्रितों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की। शवों का पोस्टमार्टम केलिए भावानगर अस्पताल में भेज दिया है। हादसा इतना भयानक था कि टिप्पर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बचाव टीम ने बेहद ही खतरनाक ढांक से शवों को निकाला। प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा तहसीलदार चंद्र मोहन ठाकुर डीएसपी नरेश शर्मा एसएचओ जगदीश ठाकुर हादसे की सूचना के बाद मौके पर पंहुच गए थे
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
