सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला में अवैध शराब के कारोबारियों पर अब जल्द ही लगाम कसने वाली है। प्रदेश भर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने ट्रैक एडं ट्रेस पालिसी को धरातल पर उतारकर शराब का उत्पादन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन में एक अंग्रेजी शराब उद्योग में नई आबकारी पालिसी ट्रैक एडं ट्रेस के तहत शराब का उत्पादन शुरू हो गया है। इसके लिए हाल ही में हैदराबाद में शराब उद्योग का दौरा कर सफल ट्रायल भी किया। जिला आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की माने तो अन्य उद्योगों में भी जल्द ट्रैक एडं ट्रेस के तहत शराब की हर बोतल का उत्पादन शुरू किया जाएगा। जिला सोलन में चार उद्योगों में शराब उत्पादन होता है, जिनमे से एक में ट्रैक एडं ट्रैस पालिसी से उत्पादन शुरू हो गया है। बाकि तीन उद्योगों में शराब की बोतलों में हालमार्क लगाने की मशीने स्थापित हो चुकी है। विभाग का दावा है जल्द ही सभी उद्योगों में पालिसी को लागू किया जाएगा। यह पालिसी लागू होने के बाद बोतलों पर लगे हाल मार्क को स्कैन कर कोई भी शराब की गुणवत्ता को जांच सकेगा। इस व्यवस्था के लागू होते ही नकली शराब का धंधा बंद हो जाएगा। विश्व बैंक से पोषित इस योजना पर बीते एक वर्ष से अधिक समय से कार्य चल रहा है। सभी डिस्टिलरी, बाटलिंग प्लांट, होलसेल और गोडाउन में ट्रैक एंड ट्रेसिंग के लिए उपकरण स्थापित किए गए है। इस पालिसी के लागू होने के बाद से शराब के उत्पादन से लेकर बिक्री तक आनलाइन निगरानी के लिए तकनीक विकसित हो जाएगी व शराब की तस्करी का धंधा कम हो जाएगा। वहीं नए वित वर्ष अप्रैल 2023 से प्रदेश में ट्रैक एडं ट्रेस पालिसी लागू करने की विभाग की योजना थी, लेकिन पूरा अप्रैल माह का समय विभाग को सारा डाटा आनलाइन करने में लग गया। इसके बाद एक मई से आबकारी एवं कराधान विभाग के आधुनिक तकनीक से लैस पोर्टल ने कार्य करना शुरू कर दिया। एक मई से शराब के सभी परमिट व भुगतान को पोर्टल पर आनलाइल कर दिया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
