ऊना (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश की अंडर-19 ओपन लडक़ों की हॉकी टीम को बाल स्कूल मैदान में रविवार को किटें वितरित की गईं। लडक़ों की हॉकी का कोचिंग कैंप ऊना में छह दिनों तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से 25 हाकी खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। कोचिंग कैंप से 18 खिलाडिय़ों को ही टीम में सिलेक्ट किया जाएगा। ऐसे में खिलाडिय़ों को कोचिंग कैंप में अपना शत-प्रतिशत परिणाम देना होगा। तभी उनका चयन हिमाचल टीम में हो सकेगा। हिमाचल की टीम दस जून को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। टीम के साथ कोच आशीष सेन व टीम मैनेजर नीरज शर्मा खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करेंगें। हॉकी की नेशनल चैंपियनशिप उड़ीसा के राउरकेला में 12 से 22 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देश भर की टीमें शिरक्त करेंगी।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
