नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के बांगरन पुल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गिरी पार संघर्ष समिति के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांगरन पुल एक हफ्ता पहले ही पूर्ण रूप से रिपेयर कर दिया गया है लेकिन राजनीतिक हस्तियों द्वारा फीता काटने का इंतजार कर रहा है।इस बारे में आरोप लगाते हुए गिरीपार संघर्ष समिति सदस्यों नाथूराम चौहान और उनके साथियों ने बताया कि पुल एक हफ्ता पहले ही कर तैयार हो चुका है,बावजूद इसके लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते सफर करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि वह इस पुल पर पहले भी आकर अधिकारी देख चुके हैं पिछले कई दिनों पर पुल के आसपास छोटे-मोटे अधिकारी और ठेकेदार के लोग मीट मछली बनाकर पार्टियां कर रहे हैं और गिरीपार क्षेत्र के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। गिरीपार संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से बड़े-बड़े ट्रक लेकर आए चालक यहां फंसे हुए हैं खाने के लाले उन्हें पड़े हुए हैं यहां वहां से मांग कर खाने को मजबूर हैं उनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं।चालकों का कहना है कि उनके पास खाने के लिए अब पैसे खत्म हो चुके हैं कुछ मजदूरों से पैसे लेकर गुजारा कर रहे हैं पिछले 6 दिनों से हम बांगरन पुल पर फंसे हुए हैं सरकार से गुजारिश है कि जल्द से जल्द से जल्द पुल शुरू किया जाए ताकि वे वापस अपने घर लौट पाए।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
