पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) इस साल का theme “Beat the polythene” के मुताबिक ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों के 1 छात्रों ने विद्यालय परिसर के चारों तरफ तथा मुख्य बाजार एवं गांव से पॉलिथीन हटाओ मुहिम चलाई। इस अवसर पर बच्चों ने प्लास्टिक का जीरो प्रयोग करने की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जोगीराम कन्याल ने इस विद्यालय में भी अपने पूर्व के विद्यालयों की तरह प्लास्टिक के खिलाफ जंग छेड़ी है। कई बार जिला स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ प्लास्टिक हटाओ मुहिम के तहत इस विद्यालय एवं समीप के गांव में पौधारोपण तथा स्वच्छता हेतु अपनी सक्रियता को और धार देते हुए कहा कि अब “प्लास्टिक प्रलय” आने वाली है। प्लास्टिक हमारी हवा पानी एवं मिट्टी में तेजी से खुल रहा है और यहां से हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है। माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण से बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में हर भारतीय ने 20 किलोग्राम प्लास्टिक पैदा किया। प्लास्टिक आज नासूर बन चुका है। मानव आज नहीं जागा तो प्लास्टिक उसका कल नहीं रहने देगा। इसलिए इसका एकमात्र हल say no to polythene ही है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की कथा विद्यालय परिसर से लेकर टोका नगला होते हुए गुलाबगढ़ तक जन जागरूकता रैली निकाली। इको क्लब प्रभारी श्री अजय भारद्वाज, श्रीमती अर्चना जैन गणित अध्यापिका ने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले खतरे वारे आगाह किया। प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ खान, श्रीमती साजिदा बेगम, केवल सिंह कला स्नातक अश्वनी कुमार प्रवक्ता वाणिज्य, श्रीमती सुदेश कुमारी आदि अध्यापक भी मौजूद रहे।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
