चंबा (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास मैहला में छात्राओं के लिए इक्कीस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में छात्रावास की वार्डन रोहिणी की देखरेख में छात्राओं को योग की विभिन्न क्रियाओं के अभ्यास के जरिए निरोग रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। शिविर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला की मेडिकल ऑफिसर डा. बंदनी स्रोत व्यक्ति के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। डा. बंदनी छात्राओं को योगा के लाभ के अलावा स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्त्व सिखाया जा रहा है। शिविर में शिवानी, सोनिया, रितिका व मोनिका इत्यादि हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी चल रही हैं। जिला परियोजना अधिकारी सुमन कुमार मिन्हास एवं जिला छात्रावास समन्वयक डा. कविता बिजलवान ने हास्टल वार्डन रोहिणी शर्मा को इस 21 दिवसीय योग शिविर के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने साथ ही आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर डा. बंदनी का भी आभार जताया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
