काँगड़ा (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध लखदाता पीर पातशाह छिंज मेला हरसर का आयोजन धूमधाम से हुआ। छिंज मेले में समाजसेवी अमित गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में चार मालियां आकर्षण का केंद्र रहीं जिसमें मिराज जॉर्जिया व जितेंद्र पतरेड़ी का मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जितेंद्र पतरेड़ी विजेता रहा। विजेता को 50 हजार व उपविजेता को 30हजार का नकद इनाम दिया गया। दूसरा मुकाबला राजू रेहीबाल व रोहित दिल्ली के बीच हुआ जिसमें रॉज रेहीबाल विजेता रहा। छोटी माली में एशियन रजत पदक विजेता आशीष दिल्ली ने जावेद जॉर्जिया को पटखनी दे दी। बड़ी माली में आकाश पुजारी महाराष्ट्र को जस्सा पट्टी ने हरा दिया। विजेता पहलवान को एक लाख तथा उपविजेता को 50हजार का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1
