Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    • राजकीय भवाई स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बांगरन पुल पर एक समय में केवल 10 टन भार क्षमता के वाहन गुजरेंगे-एसडीएम
    सिरमौर

    बांगरन पुल पर एक समय में केवल 10 टन भार क्षमता के वाहन गुजरेंगे-एसडीएम

    By Himachal VartaJune 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   पांवटा उपमण्डल के अंतर्गत बांगरन पुल जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए गत सोमवार से खोला गया है, पर एक समय में केवल 10 टन भार क्षमता तक के ही वाहन गुजर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम गुंजीत चीमा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के तकनीकी विंग द्वारा पुल की क्षमता 10 टन आंकी गई है। गौरतलब है कि बांगरन पुल की मुरम्मत का कार्य हाल ही में संपन्न हुआ है और इस कार्य पर सवा एक करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। इससे पूर्व लोगों की सुविधा के वाहनों की आवाजाही के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी जिसके चलते पुल का पुनः निर्माण करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई और न ही आम जनमानस के लिये किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा हुई।
    चीमा ने कहा कि पुल पर इसके भार क्षमता का साइन बोर्ड स्थापित कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को पुल पर 10 टन से अधिक भार क्षमता के वाहन एक समय में न गुजरे, इस बारे निर्देष दिये गए हैं। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि पुल हालांकि अब सुरक्षित है लेकिन क्षमता से अधिक भार वाले वाहन इस पर से न गुजरे। उन्होंने कहा कि लोगों ने पुल की पुनः बहाली का स्वागत किया है और इसके लिये प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि पुल की मुरम्मत को लेकर क्षेत्र के लोगों की यह वर्षों पर्यन्त मांग थी जिसे सरकार ने पूरा किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.