नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ – विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर के नाहन प्रखंड की बैठक नाहन के हिन्दू आश्रम में आयोजित की गई। यह बैठक विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें हिमाचल प्रान्त मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भंडारी एवं सोलन विभाग मंत्री विभोर कुमार मुख्य रूप से सम्मिलित रहें।इस नाहन प्रखंड बैठक में नाहन प्रखंड में रहने वाले प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ के विषय में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस समय क्षेत्र में अन्य राज्यों से संदिग्ध व्यक्तियों का आना एकाएक बढ़ गया है जिनकी किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पास नहीं है।अगर संदिग्ध व्यक्ति किसी प्रकार की योजना बनाकर गंभीर अपराध को अंजाम देकर यहां से भाग जाते हैं तो उनके विषय में किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं होने से भविष्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बैठक में राष्ट्रीय पुनर्जागरण की पाक्षिक पत्रिका एवं हिमालया ध्वनि सदस्यता एवं वितरण योजना भी बनाई गई।इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रान्त मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भंडारी, विभाग मंत्री सोलन विभोर कुमार, जिला सिरमौर उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दुर्गा वाहिनी सिरमौर जिला संयोजिका बहन सीमा देवी, मातृशक्ति किरण बाला, दुर्गा वाहिनी बहन पूनम शर्मा, रुद्राक्ष बजरंगी, आर्यवीर बजरंगी, मनीष शर्मा बजरंग दल, मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
