नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन आईटीआई के समीप बिना परमिट देसी शराब से भरा एलपी ट्रक पलट गया। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है। ट्रक के सड़क के बीचो-बीच पलट जाने के कारण सुबह करीब 9:00 बजे तक लंबा जाम भी लगा रहा।एक्साइज विभाग और पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब पता चला कि एलपी ट्रक में टेंपरेरी केबिन बना उसमें करीब 300 पेटी से ज्यादा देसी शराब छुपा कर रखी गई थी। इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों शराब की बोतलें टूटकर सड़क पर बिखर गई।रात को ही जब विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था।पुलिस और होमगार्ड की टीम सड़क पर से कांच और शराब की बोतलों को गिनती के साथ हटाने में जुटी रही तो पुलिस के लिए सड़क को खोलना भी बड़ी जिम्मेवारी बनी।अब यहां चौंका देने वाला विषय यह है कि यह सारी की सारी देसी शराब संतरा ब्रांड के नाम से काला अंब के मीरपुर जोकि तिलकपुर पंचायत में पड़ता है वहां की एमएस होलीनेस प्लास्टिक प्रोडक्ट फैक्ट्री में बनी हुई थी। इस फैक्ट्री में संतरा नामक ब्रांड से देसी शराब बनाने का विभाग के द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है।हैरानी तो इस बात की है कि बोतल के होलोग्राम के ऊपर रजिस्ट्रेशन नंबर तो है मगर मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच जिस जगह पर होना चाहिए वहां ना होकर कहीं और लगाया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल चंबा के लिए देसी शराब का परमिट कटा था।मगर जिस गाड़ी के नाम परमिट काटा था उसका नंबर वह नहीं था जो गाड़ी शराब के साथ हाईवे पर पलट गई है। पलटी हुई गाड़ी का नंबर एचपी- 52 -1877 है जबकि बीच की एबीसी सीरीज पूरी गायब है उस पर स्क्रैच किया गया है।इससे तो यह जाहिर होता है कि इस शराब की फैक्ट्री में ही कोई बड़ा खेल विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए चला हुआ है। गाड़ी रात को 2:30 बजे फैक्ट्री से मात्र 18 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। जबकि शाम को 5:00 बजे के बाद शराब फैक्ट्री में निर्माण पूरी तरह से बंद हो जाता है और इंस्पेक्टर छुट्टी कर जाता है।ऐसे में इंस्पेक्टर के द्वारा पास किया गया परमिट और गाड़ी दोनों दिन में ही दिखा दी गई होगी मगर बाद में इस्पेक्टर के जाते ही फैक्ट्री से ही नंबर दो की शराब बनाकर भेजी गई होगी। वही राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु का कहना है कि बीते कल चंबा के लिए शराब का परमिट काटा गया था।उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि जो परमिट के ऊपर गाड़ी फैक्ट्री से निकली उसका आधा माल दूसरी गाड़ी में पलट दिया गया होगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी के सस्पेक्ट होने की उन्हें बीते कल ही जानकारी मिल चुकी थी जिसके बाद विभाग की टीम लगातार दूसरी गाड़ी को ट्रेस कर रही थी।मगर जिस गाड़ी में शराब को पलटा गया था वह नाहन में आकर रात को पलट गई।उप आयुक्त का कहना है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए फैक्ट्री को कब्जे में ले लिया गया है। विभाग की पूरी की पूरी टीम जांच में जुट चुकी है। उन्होंने बताया कि बोतल के होलोग्राम से लेकर बैच आदि सप्ताह जनता से मिलान किया जाएगा।उपायुक्त ने खुद माना कि बिना परमिट के शराब वह भी गाड़ी में छुपा कर लाया जाना कहीं ना कहीं फैक्ट्री की गतिविधियों पर शक पैदा करता है। उधर डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह का कहना है कि जो एलपी ट्रक आईटीआई के पास गिरा है वहां पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
