पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पांवटा उपमण्डल के अंतर्गत बांगरन पुल जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए गत सोमवार से खोला गया है, पर एक समय में केवल 10 टन भार क्षमता तक के ही वाहन गुजर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम गुंजीत चीमा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के तकनीकी विंग द्वारा पुल की क्षमता 10 टन आंकी गई है। गौरतलब है कि बांगरन पुल की मुरम्मत का कार्य हाल ही में संपन्न हुआ है और इस कार्य पर सवा एक करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। इससे पूर्व लोगों की सुविधा के वाहनों की आवाजाही के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी जिसके चलते पुल का पुनः निर्माण करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई और न ही आम जनमानस के लिये किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा हुई।
चीमा ने कहा कि पुल पर इसके भार क्षमता का साइन बोर्ड स्थापित कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को पुल पर 10 टन से अधिक भार क्षमता के वाहन एक समय में न गुजरे, इस बारे निर्देष दिये गए हैं। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि पुल हालांकि अब सुरक्षित है लेकिन क्षमता से अधिक भार वाले वाहन इस पर से न गुजरे। उन्होंने कहा कि लोगों ने पुल की पुनः बहाली का स्वागत किया है और इसके लिये प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि पुल की मुरम्मत को लेकर क्षेत्र के लोगों की यह वर्षों पर्यन्त मांग थी जिसे सरकार ने पूरा किया है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
