Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बाहरी लोगों के आगमन पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई चिंता
    सिरमौर

    बाहरी लोगों के आगमन पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई चिंता

    By Himachal VartaJune 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़    – विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर के नाहन प्रखंड की बैठक नाहन के हिन्दू आश्रम में आयोजित की गई। यह बैठक विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें हिमाचल प्रान्त मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भंडारी एवं सोलन विभाग मंत्री विभोर कुमार मुख्य रूप से सम्मिलित रहें।इस नाहन प्रखंड बैठक में नाहन प्रखंड में रहने वाले प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ के विषय में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस समय क्षेत्र में अन्य राज्यों से संदिग्ध व्यक्तियों का आना एकाएक बढ़ गया है जिनकी किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पास नहीं है।अगर संदिग्ध व्यक्ति किसी प्रकार की योजना बनाकर गंभीर अपराध को अंजाम देकर यहां से भाग जाते हैं तो उनके विषय में किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं होने से भविष्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बैठक में राष्ट्रीय पुनर्जागरण की पाक्षिक पत्रिका एवं हिमालया ध्वनि सदस्यता एवं वितरण योजना भी बनाई गई।इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रान्त मठ-मन्दिर प्रमुख दीपक भंडारी, विभाग मंत्री सोलन विभोर कुमार, जिला सिरमौर उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दुर्गा वाहिनी सिरमौर जिला संयोजिका बहन सीमा देवी, मातृशक्ति किरण बाला, दुर्गा वाहिनी बहन पूनम शर्मा, रुद्राक्ष बजरंगी, आर्यवीर बजरंगी, मनीष शर्मा बजरंग दल, मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.