Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सभी विधानसभा क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल का खाका तैयार – मुकेश अग्निहोत्री
    सिरमौर

    सभी विधानसभा क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल का खाका तैयार – मुकेश अग्निहोत्री

    By Himachal VartaJune 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का खाका जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। जल्द इसे सार्वजनिक कर इस पर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा ताकि आने वाले दो सालों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।उपमुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बोगधार मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने उक्त बात कही।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप तीन बस अड्डे निर्मित करने का आश्वासन दिया।इसके अलावा विभिन्न स्थानों के लिए बंद की गई बस सेवा बहाल करने और नए रूटों पर बस चलाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं लोगों को विश्वास दिलाया कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यों और लोगों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चूड़धार रोपवे को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार के योगदान को भी इस दौरान याद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।इसमें से 56 पेयजल योजनाओं पर 150 करोड़ रुपए, विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर 30 करोड़ और सीवरेज के प्रोजेक्ट पर 19 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। विधायक विनय कुमार ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री का मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पर आभार जताया। साथ ही उन्होंने स्थानीय समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।बोगधार में उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक विनय कुमार की उपस्थिती में जल शक्ति विभाग से संबंधित 20 करोड़ रुपए की सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके तहत विभाग के संगड़ाह उप मंडल की नाबार्ड से संबंधित 10.60 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया।इसके अलावा नौहराधार तहसील की सेर तांदुला पंचायत को लाभान्वित करने वाली 2.9 करोड़ की लागत से तैयार और संगड़ाह तहसील की ग्राम पंचायत रजाना, बाउनल, ककोग और माइना घरेल पंचायत के लोगों को लाभान्वित करने वाली 6.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई सिंचाई योजना को उपमुख्यमंत्री ने लोकार्पित किया गया।इससे हजारों स्थानीय किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य लोगों को मेला कमेटी ने लोइया, डांगरा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने को लेकर संकल्प पत्र भी जारी किया जिसे प्रदेश में जन जन तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक केएल सहगल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर आधारित गाने पर 1 हजार महिलाओं ने महानाटी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इससे पूर्व मटनाली में उन्होंने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। नौहराधार में भी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।इस मौके पर सिरमौर के अतिरिक्त उपायुक्त मनीष यादव, पुलिस अधिक रमन कुमार मीणा, बीडीसी सदस्य तेजेंद्र कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी के अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान, नौहराधार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, कांग्रेस नेता दिलीप चौहान, पृथ्वी सिंह चौहान, चतर सिंह, ओपी ठाकुर, रमेश कमल, बलवीर चौहान, आशा शर्मा, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता जोगिन्द्र चौहान एवं अंजु शर्मा सहित अधिकारी- कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.