नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ पावंटा साहिब में आयोजित हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक चौधरी सुखराम ने बांगरण पुल को लेकर कहा कि जिस पुल की रिपेयर के लिए उन्होंने एक करोड़ से अधिक का बजट पास करवाया उसका झूठा श्रेय लेने के लिए मंत्री ने शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि इस पुल की जब शिकायत सामने आई थी तो उन्होंने विशेष तौर पर दिल्ली की एक ब्रिज रिपेयर कंपनी से बातचीत की। उन्होंने इसका निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इसका एक शुरुआती पिलर पूरी तरह से डैमेज हो चुका है जिसके बाद इसके लिए एक करोड़ रुपए से अधिक का बजट पास करवाया गया और इस पुल की रिपेयर का काम शुरू करवाया गया। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग इसकी रिपेयर करवाने का श्रेय खुद लेना चाहते हैं। चाहे वहां धरना प्रदर्शन हो या फिर मंत्री द्वारा इसका शुभारंभ लेकिन सच यह है कि हमने इस पुल की रिपेयर के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी , क्योंकि यही पुल है जो दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों हजारों लोगों को हर रोज पांवटा साहिब के साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा की हर आये दिन वहाँ पर कोई न कोई कांग्रेसी नेता पहुंचकर अपनी ज्ञान की झड़ी लगाता था और कमियां गिनवाता रहता था। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन और मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी उपस्थित रहे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
