नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- रासूमांदर की ग्राम पंचायत देवठी मजगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्यावरण संरंक्षण बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उन्होने पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर विशेष बल देते हुए महिलाओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल ने करने बारे सलाह दी तथा इसका व्यापक प्रचार करने की अपील की । इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत घर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। ग्राम पंचायत प्रधान पलका देवी सहित अन्य महिलाओं ने पौधारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । ग्राम पंचायत की प्रधान पलका देवी ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने क्षेत्र की साफ सफाई करने का आग्रह किया । इसके अतिरिक्त पौधारोपण करके समाज के लोगों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के कर्मचारी व सिलाई अध्यापिका भी मौजूद रहे ।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
