Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेगा मॉक ड्रिल के लिए सभी विभाग रहें तैयार-मनेश यादव
    सिरमौर

    मेगा मॉक ड्रिल के लिए सभी विभाग रहें तैयार-मनेश यादव

    By Himachal VartaJune 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) 8 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित  अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को नाहन में संभावित बाढ़ और भू-स्खलन के दृष्टिगत 8 जून होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के लिए जिला स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस टीम की बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा इस बैठक में पच्छाद और पांवटा साहिब के एसडीएम तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेस के माध्यम शामिल हुए।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गुरूवार को जिला के पांच स्थानों पर होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के लिए सभी सम्बन्धित विभाग को अपने-अपने संसाधनों को तैयार रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल पांवटा साहिब के गांव पुरूवाला, पच्छाद के गांव चड़ेच, नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद, रूचिरा पेपर्स लि. कालाअंब और सिविल अस्पताल पच्छाद में आयोजित की जायेगी।
    उन्होंने बैठक में उपस्थित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग निर्धारित स्थलों पर प्रोटोकॉल के अनुसार मॉक ड्रिल से सम्बन्धित अपने-अपने कार्य निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मूल्यांकन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, इसलिए सभी विभाग गंभीरतापूर्वक इस मॉक ड्रिल को संपन्न करें।
    इस अवसर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.