नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा ) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 10 जून और 11 जून 2023 को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान हर्षवर्धन चौहान जहां उठाऊ पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखेंगे वहीं जन समस्यायें भी सुनेंगे।
उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 10 जून को प्रातः 11 बजे कफोटा में शिल्ला, बोकाला, पाव और दुगाना पंचायतों के लिये निर्मित होने वाले उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री 4 बजे सांय विश्राम गृह शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे।
हर्षवर्धन चौहान 11 जून को प्रातः 11.30 बजे श्री क्यारी में श्री क्यारी और द्रबिल पंचायतों के विभिन्न गांव के लिए बनने वाले उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे।
इस अवसर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
