Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बड़े स्तर पर फैट्री से शराब की तस्करी का भंड़ा फूटा
    सिरमौर

    बड़े स्तर पर फैट्री से शराब की तस्करी का भंड़ा फूटा

    By Himachal VartaJune 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन के समीप ट्रक दुर्घटना के बाद से शराब की खेप बरामदगी मामले में राज्यकर एवं आबकारी विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने फैक्टरी में लंबी पड़ताल के बाद पाया कि एक ट्रक में 700 पेटियां शराब जिला चंबा के लिए भेजी थीं।विभाग के उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में टीम ने बीते मंगलवार देर रात तक दबिश देकर शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज, शराब के स्टॉक और अन्य दस्तावेजों की जांच की। पाया कि सोमवार रात को शराब लोड होने के बाद ट्रक फैक्टरी से बाहर निकला। यही देसी शराब अन्य ट्रकों से भी बरामद की गई। इस मामले में जांच की जा रही है कि फैक्टरी से शराब का ट्रक निकलने के बाद किसके इशारे पर इसे दूसरे ट्रक में लोड किया गया। कहां इस शराब को ले जाना था। जबकि, परमिट चंबा के डल इंटरप्राइजेज का कटा था। बुधवार शाम तक इस परमिट की समयावधि खत्म हो गई लेकिन शराब नहीं पहुंची।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरमौर के राज्यकर विभाग व पुलिस ने दूसरे जिलों में भी अपने-अपने विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी।इसके बाद मंगलवार शाम एक अलग नंबर के ट्रक से इसी फैक्टरी की शराब जिला शिमला के कोटखाई में मिली, जिसमें 180 पेटियां शराब लदी पाई गईं। जबकि, जिस ट्रक नंबर में शराब लोड हुई थी वह ट्रक कोटखाई के समीप खाली मिला।बता दें कि नाहन के समीप हादसे का शिकार हुए ट्रक में 170 से ज्यादा पेटियां बरामद की गईं थीं। इसके बावजूद भी 700 पेटियां पूरी नहीं हो रही है। इसको लेकर फैक्ट्री की भूमिका भी संदेह के दायरे में नजर आती है।वही आशंका है कि अन्य ट्रकों में भी इसे लोड किया गया है। इसमें किसकी मिलीभगत है, जांच के बाद ही मामले का पटाक्षेप होगा। राज्यकर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पंवार ने बताया कि फैक्टरी से शराब परमिट और टैक्स सहित पूरे दस्तावेज के साथ ट्रक में 700 पेटियां चंबा के लिए भेजी गईं थीं। यानी विभाग की भूमिका इसमें कहीं भी संदेह के दायरे में नहीं है।शराब को दूसरे ट्रकों में पलटी किए जाने की जांच की जा रही है। सवाल यह भी उठता है कि जब जीपीएस हटा दिया गया तो फैक्ट्री प्रबंधन ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया । सवाल तो यह भी खड़ा होता है कि कहीं सरकार से मिले लाइसेंस के बाद शराब निर्माण की आड़ में कोई बड़ा खेल तो नहीं खेला जा रहा है। बताया जा रहा है ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है मगर फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी या फैक्ट्री को जांच पूरी होने तक सील क्यों नहीं किया गया है।डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जशन

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.