दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि देश के अंदर लोकतंत्र है. सबको अपनी बात कहने का अधिकार है. पांच मिनट में मुझे अपनी बात रख लेने दीजिए देश की राजधानी दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन एलजी विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साथ किया. लेकिन जैसे ही मंच से सीएम केजरीवाल ने बोलना शुरू किया, तभी सामने बैठे लोगों में से एक समूह से जुड़े लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. इस घटना से अचंभित सीएम अरविंद केजरीवाल ने नारा लगाने वालों से हाथ जोड़कर अपील की कि थोड़ा रुक जाओ बाद में नारे लगा लेना. सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आप लोग ऐसे डिस्टर्ब करेंगे तो हम बात ही नहीं कर पाएंगे. अगर आइडिया पसंद न आये तो ठीक है. नहीं तो हमें पांच मिनट में अपनी बात कंप्लीट कर लेने दीजिए. उसके बाद आप लोग टिप्पणी कर लीजिएगा. बीच में टोकाटाकी करने से मैं बात नहीं कर सकता. देश के अंदर जनतंत्र है. अपनी बात कहने का सबको अधिकार है. मैं गाली गलौज नहीं कर रहा हूं. जो बोल रहा हूं वो ठीक है. आपको पसंद आए तो ठीक है, नहीं पसंद आये तो कोई बात नहीं. हालांकि, इसके बाद भी लोग शोरशराबा करते रहे. यूनिवर्सिटी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शोर कुछ शांत हुआ. देश का बेस्ट कैंपस
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
